नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 166 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्यवाही की काफी प्रशंसा की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का मकसद सार्वजनिक सड़कों व स्थानों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
इस मौके पर द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका में सभी पुलिस मंडलों में एसीपी की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। अकसर लोगों की शिकायत होती है कि कुछ लोग सार्वजनिक सड़कों व पार्कों व खुली जगहों पर शराब पीते है। जिनकी इस हरकत से आम आदमी खासकर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को काफी खतरा बना रहता है जिसे देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इस अभियान की सफलता के लिए पुलिस कर्मियों की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने द्वारका जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। द्वारका जिला पुलिस द्वारा कुल 166 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। द्वारका जिला पुलिस ने निवासियों से सार्वजनिक जगहों पर शराब न पीने की अपील की है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि