नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में लूट की वारदात रुक नहीं रही है। कापसहेड़ा थानाक्षेत्र में :बिजवासन नजफगढ़ रोड पर गोलोक धाम के पास श्री ओम साईं स्टोर में तीन बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और दुकान में बैठे युवक को पिस्टल सटाकर कब्जे में ले लिया। फिर गल्ले में रखे पैसे लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दुकान के मालिक वीरेंद्र ने बताया कि वह कुछ देर के लिए दुकान से हटकर हाथ पैर धोने घर गए थे। भतीजे को गल्ले पर बिठा दिया था। इसी बीच नकाबपोश बदमाश आए और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास में लगे सीसीटीवी का फुटेज जांच के लिए लेते गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम हुई लूट के मामले में रात में कुछ बदमाशों को डिटेन किया गया है, हालांकि अभी पुलिस की तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर देर शाम दुकान में हुई लूट के बाद से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन