मंहगाई के बीच रिजर्व बैंक ने दी खुशखबरी, अब क्रेडिट कार्ड से भी होगा यूपीआई पेमेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंहगाई के बीच रिजर्व बैंक ने दी खुशखबरी, अब क्रेडिट कार्ड से भी होगा यूपीआई पेमेंट

-सब्सक्रिप्शन पेमेंट की लिमिट भी बढ़ी, जल्द शुरू होगी सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ऑनलाइन पेमेंट और ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों को रिजर्व बैंक ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब यूपीआई के जरिए सिर्फ सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट से ही नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट करना संभव होगा। रिजर्व बैंक जल्दी ही यह सुविधा शुरू करने वाला है।
               रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की जून बैठक के बाद बुधवार को इसकी जानकारी दी। ़उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत रूपे क्रेडिट कार्ड से की जाएगी। बाद में मास्टरकार्ड व वीजा समेत अन्य गेटवे पर बेस्ड क्रेडिट कार्ड के लिए भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। इससे उन लोगों को आसानी होगी, जो कोई जरूरत पड़ जाने पर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं या उससे पैसे बैंक अकाउंट में ट्रासंफर करते हैं। इन दोनों स्थितियों में लोगों को अतिरिक्त शुल्क व टैक्स देने पड़ जाते हैं।
               रिजर्व बैंक ने इसके साथ ही सब्सक्रिप्शन वाले पेमेंट को भी आसान बना दिया है। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन हो या स्कूल की मंथली फीस, गैस का बिल भरना हो या मोबाइल-ब्रॉडबैंड का मंथली बिल…रिजर्व बैंक ने ऐसे रेकरिंग पेमेंट के लिए ई-मैंडेट को अनिवार्य बना दिया है।
ई-मैंडेट को अनिवार्य किए जाने के बाद रिजर्व बैंक ने ऐसे ट्रांजेक्शन के लिए एक लिमिट तय की है। अब इस लिमिट को 3 गुना बढ़ा दिया गया है। पहले इस तरह के ट्रांजेक्शन के लिए 5000 रुपये की लिमिट थी। अब ई-मैंडेट से 15 हजार रुपये तक के ट्रांजेक्शन किए सकेंगे। आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि ये दोनों कदम डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर फोकस्ड हैं।
               रिजर्व बैंक की इस सुविधा से अब क्रेडिट कार्ड को बिना स्वाइप किए ही पेमेंट करना संभव होगा। इसके लिए क्रेडिट कार्ड को पहले यूपीआई से लिंक करना होगा। उसके बाद सीधे क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट किया जा सकेगा। पेमेंट करते समय आपको ऑप्शन मिलेगा कि आप किस क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं। जैसे ही आप यूपीआई ऐप से पेमेंट शुरू करेंगे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी सबमिट करते ही पेमेंट पूरा हो जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox