रोहिणी में हथियारों के जखीरे के साथ कुख्यात तस्कर शेरनी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहिणी में हथियारों के जखीरे के साथ कुख्यात तस्कर शेरनी गिरफ्तार

-गणतंत्र दिवस से पहले एक मुठभेड़ में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कुख्यात नंदू और सिसोदिया गैंग को करता था हथियार सप्लाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/शिव कुमार यादव/- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आउटर नार्थ जिला पुलिस ने सोमवार देर रात राजधानी के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान गिरोह के 36 वर्षीय एक कुख्यात हथियार तस्कर को हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीर पुरी निवासी शकील उर्फ शेरनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद कुख्यात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि गणतंत्र दिवस पर बदमाशों की योजना का पता चल सके।

डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शकील के पास से 13 अत्याधुनिक पिस्टल और 38 जिंदा अलग-अलग कारतूसों से भरा एक बैग बरामद हुआ है। डीसीपी ने बताया कि सिपाही प्रदीप को एक सूचना मिली थी कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू-ज्योति बाबा गैंग और सिसोदिया गैंग को हथियार सप्लाई करने के लिए एक कुख्यात तस्कर शकील उर्फ शेरनी रोहिणी में आया हुआ है जिस पर कार्यवाही करते हुए रोहिणी सेक्टर-35, यूईआर-2 के पास जाल बिछाया था। आरोपी देर रात मोटरसाइकिल पर रोहिणी सैक्टर-29 की ओर आ रहा था। उस समय पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस पर पांच राउंड गोली चलाई। इसी दौरान टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सात राउंड फायरिंग की और आरोपी को काबू में कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान शकील उर्फ शेरनी के रूप में हुई है। आरोपी पहले 17 अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और फिलहाल नंदू और सिसोदिया गैंग को हथियार सप्लाई कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox