सिरसा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने ट्विटर पर चलाया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिरसा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने ट्विटर पर चलाया अभियान

-राजनेताओं को मिलने वाली तीन तीन पेंशन व तनख्वाह पर उठाये सवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिरसा/शिव कुमार यादव/- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने देशभर में ट्विटर अभियान चलाया जिसमें कर्मचारियों को काफी समर्थन मिला। अभियान के सिरसा संचालक राजकुमार मेहता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए ट्विटर अभियान काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अलावा आमजन ने भी इसमें अपना पूरा सहयोग दिया।

श्री मेहता ने सरकार की दोगली कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पूर्ववर्ती सरकारों एवं वर्तमान सरकारों में भूतपूर्व एवं वर्तमान एमएलए, एमपी सहित सभी राजनेताओं को कुछ समय की नेतागिरी करने पर 3-3 पेंशन मिलने के साथ-साथ वर्तमान की तनख्वाह भी मिल रही है, जबकि 25 से 30 वर्ष की लगातार सेवा करने के बाद कर्मचारी को किसी भी तरह की पेंशन न होना और न ही मेडिकल की सुविधा होना सर्वथा अन्यायपूर्ण है। मेहता ने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, कई सैन्य बलों को तथा हरियाणा में 1 जनवरी 2006 के बाद पुलिस विभाग में दिन-रात देश की रक्षा करने वाले जुझारू सहयोगियों को भी नई पेंशन स्कीम के अधीन नाम मात्र 1500 से 2000 तक पेंशन मिलने वाली है। उन्होंने इस ट्विटर अभियान के माध्यम से सरकारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा, जो पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगे आएगी तथा लिखित में वादा करेगी। इस अभियान के माध्यम से समर्थन देने वाले सभी नागरिकों का पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला सिरसा एवं राज्य कार्यकारिणी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox