
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोमवार को दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन व पुलिस जुटी हुई है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमारत में नीचे काम चल रहा था, जिसके चलते बड़ी ड्रिल मशीन चलाई जा रही थी। इससे बुनियाद कमजोर हो गयी थी। इमारत गिरने के पीछे यह मुख्य कारण बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंच गई हैं। मलबे से दो बच्चों समेत कई लोग दब गए थे। फिलहाल मलबे से बच्चों का शव निकाला गया है। वहीं एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मलकागंज के पास सब्जी मंडी घंटा घर स्थित रॉबिन सिनेमा के सामने हुई है। सोमवार दोपहर 11ः50 बजे पुलिस को एक स्थानीय निवासी ने फोन कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।
घटना को लेकर सीएम केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जिला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नजर बनाए हूं।
बता दें कि जो इमारत गिरी है वह 70 साल पुरानी थी। इसे निगम ने पहले ही जर्जर घोषित किया हुआ है, इसलिए बिल्डिंग रिहायशी नहीं थी। हालांकि सबसे नीचले तले पर एक हलवाई की दुकान थी। बताया गया कि आज 4-5 मजदूर दुकान में ही ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। आस-पास के लोगों के मुताबिक अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। पूरी आशंका है कि सभी मजदूर अंदर ही दबे हुए हैं। जब इमारत गिरी तो उसके बगल से एक परिवार गुजर रहा था, जिसमें दो बच्चे और पति-पत्नी थे। वो भी इसके नीचे आ गए। फिलहाल इनमें से तीन को बाहर निकाला गया है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ