एएटीएस द्वारका ने अशोक प्रधान गैंग के शार्पशूटर कसाना को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने अशोक प्रधान गैंग के शार्पशूटर कसाना को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

-पुलिस ने महेन्द्र पार्क में सीएसएसई पर जानलेवा हमले का मामला सुलझाया -आरोपी पर है पहले से कई मामले दर्ज, 20 लाख की फिरौती के मामले में है पैरोल पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला की एएटीएस टीम ने मुठभेड़ के बाद अशोक प्रधान गैंग के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी से पूछताछ में महेन्द्र पार्क में सीएसएसई पर जानलेवा हमले का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज है और आनन्द विहार थाने में 20 लाख की फिरौती के मामले में आरोपी पैरोल पर है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                       इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिला की टीम अच्छा काम कर रही है और अनेकों अवसरों पर ऐसे अपराधियों को पकड़ा है जो अपराध करने की योजना बना रहे थे या अन्य मामलों में वांछित रहे है। ऐसे ही एक मामले में द्वारका एएटीएस टीम ने अशोक प्रधान गैंग के शार्पशूटर राहुल उर्फ कुलदीप कसाना को एक मुठभेड़ के बाद अपनी जान पर खेलकर पकड़ा है। उन्होने बताया कि एएटीएस के सिपाही मनीष को सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ बामड़ौली रोड़ से रात को द्वारका की तरफ स्कूटी से आयेगा। जिसपर एसीपी विजय सिंह ने एएटीएस इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। निरिक्षक कमलेश ने पहली टीम एसआई विकास यादव के नेतृत्व में एचसी रामरे, एचसी जितेंद्र और कॉन्स्ट मनीष और सी.टी. इंदरपाल के साथ मुखबिर को शामिल किया और टीम -2 में एएसआई रणधीर सिंह, एचसी जगत सिंह, एचसी दिनेश, कांस्टेबल परविंदर, कॉन्स्ट. संदीप और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार स्वयं रहे। दोनो टीमों ने 13 अगस्त कों बामड़ौली-द्वारका रोड़ पर पोजिशन ली। रात साढ़े 9 बजे एक करीब एक शख्स सफेद रंग की स्कूटी पर आता दिखाई दिया। मुखबीर की पहचान के बाद आरोपी को एसआई विकास की टीम ने रूकने का इशारा किया और एचसी रामरे और सिपाही इंदर सिंह ने स्कूटी सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने दोनों पुलिस अधिकारियों पर गोली चला दी, लेकिन सौभाग्य से दोनों बाल-बाल बच गए और गोलियां उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं। फिर आत्मरक्षा में और अन्य स्टाफ को बचाने के लिए एसआई विकास यादव और सिपाही मनीष ने राहुल उर्फ कुलदीप कसाना पर फायरिंग की जिसमें एक गोली राहुल उर्फ कुलदीप कासन के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। एसआई विकास यादव ने सिपाही मनीष व इंदर की मदद से उस पर काबू पा लिया। टीम ने उसकी पिस्टल की जांच की तो मैगजीन में दो लोडेड राउंड मिले।
                    पूछताछ में अपराधी का नाम व पता राहुल उर्फ कुलदीप कसाना पुत्र सतबीर निवासी ग्राम सकलपुरा, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद, यूपी, बताया गया। तत्काल एसआई विकास यादव ने 112 पर पीसीआर को फोन किया और घायलों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई विकास के बयान के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 349/21 यू/एस 307/186/353 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत द्वारका सैक्टर-23 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने पूछताछ में रंगदारी, अपहरण, हत्या की कोशिश व चोरी से जुड़े कई मामलों का खुलासा किया है। जिस स्कूटी पर आरोपी आया था वह भी रनहोला थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। मुठभेड़ में कुल 5 राउंड गोली चली जिसमें 3 आरोपी ने व 2 गोली पुलिस ने चलाई। आरोपी ने यह भी खुलासा किया है कि कल वह नजफगढ़ निवासी गोपाल से मिलने जा रहा था ताकि भविष्य में रंगदारी व हत्या करने की योजना बना सके। आरोपी बंटू और जितेन्द्र उर्फ गोगी के निर्देष पर काम करता था और कई मामलों में उनके साथ शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox