200 ग्राम मेस्कलाइन ड्रग्स के साथ एक नाईजीरियन गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

200 ग्राम मेस्कलाइन ड्रग्स के साथ एक नाईजीरियन गिरफ्तार


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिले की नारकोटिक्स टीम ने क्षेत्र में नशीली दवाओं की आपूर्ति में लिप्त सिंडिकेट के एक नाईजीरियन को 200 ग्राम  मेस्कलाइन ड्रग्स के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी विदेशी नागरिक है और काफी समय से बिना विजा व पासपोर्ट के रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
                    द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई सुभाष चंद को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक विपिन गार्डन पार्क के किनारे डिस्पेंसरी स्ट्रीट में स्कूल के पास मेस्कलाइन ड्रग्स बेच रहा है। उन्होने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसपर एसीपी विजय सिंहं ने एसआई सुभाषचंद के नेतृत्व में एएसआई करतार सिंह, सिपाही अर्जुन, रवि, शीशपाल व मुकेश की टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। टीम ने मौके पर पंहुचकर एक नाइजीरियन को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तथा जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सफेद पॉलीथिन बरामद हुई जिसमें सफेद रंग का दाना था। पुलिस ने उसे जांच के लिए भेजा तो मेस्कलाइन ड्रग्स की पुष्टि हो गई और जिसका वजन 200 ग्राम बताया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी ओडिनाकाफोर्टुनैटस अलासोनी के खिलाफ मोहन गार्डन थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां जज ने उसे एक दिन के पीसी रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल राजबीर देसवाल का मकान, गली नंबर-1, विपिन गार्डन एक्सटेंशन, दिल्ली में रह रहा है। आरोपी व्यक्ति 2019 में भारत आया था और 2020 में कुछ समय के लिए त्रिपुरा में भी रहा फिर दिल्ली आ गया। जब उससे पूछा गया तो उसने कोई वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखाया और इसलिए, धारा 14 (ए) विदेशी अधिनियम जोड़ा गया। आरोपी व्यक्ति के पर्स से एक पर्ची मिली जिसमें पाकिस्तान के कई लैंडलाइन नंबर थे। जिसे देखते हुए अब आईबी और स्पेशल सेल आगे की जांच कर रही हैं। वहीं पुलिस बरामद प्रतिबंधित दवाओं के तहत उनका स्रोत जानने के लिए भी पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox