द्वारका स्पेशल स्टाफ ने सुलझाया सनसनीखेज उत्तमनगर धर लूट का मामला, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने सुलझाया सनसनीखेज उत्तमनगर धर लूट का मामला, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी पकड़े

-मुठभेड़ में एक अपराधी को पैर में लगी गोली, बदमाशों ने पुलिस पर चलाई थी गोली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्त्मनगर के सदर बाजार में हुई एक धर में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट का मामला द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि इस मामले में अभी भी ण्क अपराधी फरार बताया जा रहा हैं। बदमाशों द्वारा टीम पर चलाई गई गोली के जवाब मे जब पुलिस ने गोली चलाई तो एक अपराधी के पैर में गोली लगी। हालांकि एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी लेकिन सुरक्षा जैकेट के कारण वह बच गये। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
                        इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास गंदा नाला रोड पर सुबह घर लूट के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जो हाल ही में सशस्त्र डकैती के मामलों में वांछित थे, जिसमें सशस्त्र घर लूट भी शामिल है। पुलिस टीम को जब पकड़ने का प्रयास किया गया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि अपराधी द्वारा चलाई गई गोली पुलिस टीम के सदस्य सिपाही राज कुमार द्वारा पहनी गई बीपी जैकेट को लगी जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी अंकुश को गोली लग गई।
                      दिनदहाड़े हथियार लूट की घटना को लेकर स्पेशल स्टाफ की टीम को सनसनीखेज घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का काम भी सौंपा गया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम में एसआई नानाग राम मीणा, एसआई जयबीर सिंह, एएसआई उमेश कुमार, एचसी अनिल कुमार, एचसी राज कुनार, सीटी राजकुमार, सीटी विपिन कुमार, सीटी जगदीश, सीटी मोहित ग्रेवाल, सीटी राजीव, सीटी उपेंद्र शामिल थे। मामले को सुलझाने के लिए एसीपी/ऑप्स श्री विजय सिंह ने टीम का गठन किया। उसके बाद कई मुखबिरों को तैनात किया गया और तकनीकी निगरानी टीम की मदद भी ली गई, टीम ने अपराधियों की पहचान भी शुरू कर दी.और अंत में टीम ने अंकुश और मुकुल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी एच नं 2335, सदर बाजार, दिल्ली, उम्र 23 साल। (पिछली भागीदारीः एफआईआर नंबर 361/19 यू/एस 392/411/34 आईपीसी पीएस कोतवाली) तथा मुकुल पुत्र छतरपाल निवासी एन-26 लाल बाग, आजाद पुर, नई दिल्ली, आयु 24. (पिछली भागीदारीः एफआईआर संख्या ५६५/१८ यू/एस ३०२/३४ आईपीसी पीएस अंबेडकर नगर।) तीसरा आरोपी दीपांशु / वाशु पुत्र रविंदर कुमार, निवासी एच. नं. 1080, बार्टन मार्केट, सदर बाजार, दिल्ली, आयु 21 वर्ष। आरोपी के खिलाफ सदर बाजार व उत्तमनगर थानों में दर्ज हैं।          
                     पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आत्मसर्म्पण करने के लिए पुलिस ने कहा था लेकिन पुलिस को देख आरोपियों ने गोली चलाकर भागने की कोशिश की जिस पर टीम ने कार्यवाही की और एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बाकि बदमाशों ने सर्म्पण कर दिया। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी अंकुश पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ने खुलासा किया कि उसे फरवरी 2021 में जेल से रिहा किया गया था और आरोपी मुकुल पुत्र छतरपाल को एक साल पहले जेल से रिहा किया गया था। उन्होंने दो और नकदी डकैतियों में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा किया है। इस संबंध में घटनाओं की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्तियों के कहने पर एक अन्य आरोपी दीपांशु उर्फ वाशु पुत्र रविंदर कुमार, निवासी एच. नं. 1080, बार्टन मार्केट, सदर बाजार, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। वह शिकायतकर्ता का कर्मचारी है, जिसने आरोपी व्यक्तियों को नकदी और जेवरात की जानकारी उपलब्ध कराई है।
                        पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक बटनदार चाकू तथा एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार अपराधी को पकड़ा जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox