पत्रकारिता की सत्यता, विश्वसनीयता की साख खतरे में- संजय राठी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्रकारिता की सत्यता, विश्वसनीयता की साख खतरे में- संजय राठी!

-कोरोना से मरे पत्रकारों को मिले शहीद का दर्जा व एक करोड़ की आर्थिक सहायता - हिंदी दिवस पर समाचार क्यारी कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह व संगोष्ठी -कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धाजंलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बादली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बादली स्थित समाचार क्यारी कार्यालय में हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह के दौरान मुख्यअतिथि एच यू जे के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि आज पत्रकारिता की सत्यता व विश्वसनीयता की साख खतरे में है।  इस सम्मान समारोह में कोरोना महामारी नियम 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी की पालना करते हुए पूरी सुरक्षा व धूमधाम से पत्रकारिता दिवस केे तहत सम्मान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों व समाजसेवियों ने कोरोना को लेकर खुलकर अपने विचार रखे।
                         समारो की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन के साथ की। इस मौके पर समाचार क्यारी कार्यालय मे कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकार साथियों की आत्मा की शांति के लिए ,2 मिनट का मौन धारण करते हुए, समाज की वर्तमान समस्याओं व पत्रकारिता पर खुलकर अपने विचार रखे गए। इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाल,े खेल जगत, राजनीतिक, शिक्षा, समाज सेवा व पत्रकारिता जगत के उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।
                       समारोह में एच यू जे के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने पत्रकारिता की चुनौतियों को सामने रखते हुए पत्रकारों के समक्ष आ रही दिक्कतों पर अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि मीडिया बंधु प्रतिदिन नई ऊर्जा के साथ जनहित की सोच को सामने रखते हुए आगे बढ़ते हैं और ऐसे में सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएं पत्रकारों का मनोबल बढ़ाती है। सरकारों को चाहिए कि वह पत्रकारों को भी अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान करें और जिन पत्रकारों ने कोरोना के दौरान अपनी जान गवां दी है उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करे।
                      जनता टीवी के संपादक प्रदीप डबास ने समाचार क्यारी समूह को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी व संकट के इस दौर में जिस तरह से समाचार क्यारी के संपादक राजेश कुमार ने पत्रकारिता के धर्म को निभाते हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारों को बड़ा संदेश दिया है उसके लिए समाचार क्यारी समूह बधाई का पात्र है और मुझे स्वंय पत्रकार होने पर गर्व है, पत्रकारों को सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार झज्जर पत्रकार संघ के पूर्व प्रधान संजय भाटिया ने कहा कि समाचार क्यारी ने पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों के सम्मान को हमेशा कायम रखा है।
                       रिलायंस डेवलपमेंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सुखबीर सिंह जाखड़ ने कहा कि वो मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ नहीं लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ मानते हैं। जाखड ने कहा कि समाचार क्यारी हमेशा समाज को जागरूक करते हुए समसामयिक विषयो पर एवं कठिन परिस्थितियों में भी अपने जागरूकता के मिशन को निर्भीकता निष्पक्षता और ईमानदारी से जारी रखे हुए है। समाज में बेहतर कार्य कर रहे लोगों को लगातार सम्मानित और प्रोत्साहित कर लोकतंत्र के चैथे स्तंभ होने का अपने दायित्व का बेहतर  निर्वहन कर रहा है।
                          कार्यक्रम में समाचार क्यारी पत्रकार समूह के संपादक राजेश कुमार ने सभी सम्मानित जनों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नेक नियत व सोच के साथ यदि कदम आगे बढ़ाए जाएं तो निश्चित तौर पर सामाजिक समरसता का संदेश पत्रकारिता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है, राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियां गंभीर चिंतन का विषय है, सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच पिसता पत्रकार आज अपने अस्तित्व, मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है, पक्षपात के आरोप झेल रहा पत्रकार, दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार व विपक्ष के घोटालों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए अपनी जान की बलि भी देने से गुरेज नहीं करता है , ऐसे में यदि लोकतंत्र की साख को बचाने का सबसे बड़ा जिम्मा है तो वह पत्रकार के कंधों पर ही है आम आदमी का विश्वास यदि है तो वह केवल पत्रकार पर ही है, ऐसे में पत्रकारों का दायित्व और भी बढ़ जाता है। सरकार को भी खुले मन से निष्पक्षता के साथ पत्रकारों के हित में निर्णय लेने पड़ेंगे, तभी लोकतंत्र के इस चैथे स्तंभ को मजबूत किया जा सकता है।
                      कार्यक्रम में एचयूजे के प्रधान संजय राठी, जनता टीवी के संपादक प्रदीप डबास, वरिष्ठ पत्रकार संजय भाटिया, रिलायंस डेवलपमेंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निर्देशक सुखबीर सिंह जाखड़, राजस्थान बीकानेर से बनवारी लाल बिश्नोई, डीएस सर झांसवा, अंतरराष्ट्रीय कोच व रैफरी जसवंत सिंह, हेमसा के जिला सचिव मोहित गुलिया, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन मधु कुमारी, झज्जर से गरिमा, दिल्ली से विजय कुमार, अमित नंबरदार, सूबेदार श्री भगवान गुलिया, नरेश कुमार ,समे सिंह ,सेवाराम, अतुल कुमार, पत्रकार सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ संजय शर्मा ,पत्रकार रवि कुमार,पत्रकार हिमांशु, देव कुमार आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox