लॉकडाउन में सामान आपूर्ति के लिए अमेजन व फ्लिपकार्ट ने कसी कमर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉकडाउन में सामान आपूर्ति के लिए अमेजन व फ्लिपकार्ट ने कसी कमर

-दिल्ली में जरूरतमंदों तक जरूरी सामान की डिलीवरी करने का अमेजन और फ्लिपकार्ट ने किया ऐलान
NM News Amzon Flipcart

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में एक बार फिर कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारने आरंभ कर दिये है। जिसे देखतें हुए कई राज्यों में लाॅकडाउन लग चुका है और कुछ राज्य लाॅकडाउन लगाने की तैयारी में है। ऐसे में जरूरतमंदों तक जरूरी सामान पंहुचाने के लिए अमेजन व फ्लिपकार्ट ने पूरी तरह से कमर कस ली है। दोनो कंपनियों ने ऐलान किया है कि वो दिल्ली में हर जरूरतमंद तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से जरूरी सामान पंहुचायेंगे ताकि महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकें।
                  देश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगाया गया है। दिल्ली में भी लॉकडाउन लगाया गया है। केजरीवाल सरकार द्वारा शहर में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन ने दिल्ली में गैर-जरूरी सामान पहुंचाना बंद कर दिया है। नए गाइडलाइन्स के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां सिर्फ जरूरी सामानों को ही डिलीवरी कर सकेंगी। दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन लागू हो गया और वह 26 अप्रैल को सुबह 5 बजे लागू रहेगा। नवीनतम लॉकडाउन दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकार ने केवल आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अनुमति दी है। इससे पहले, महाराष्ट्र ने ई-कॉमर्स के माध्यम से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी को निलंबित कर दिया था। अमेजन या फ्लिपकार्ट पर गैर-जरूरी सामानों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर को सर्च करने पर कहा जा रहा है इन सामानों की डिलीवरी दिल्ली के पिनकोड पर उपलब्ध नहीं हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox