
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-
सप्ताहांत कर्फ्यू के साथ ही कोरोना नियमों के पालन के लिए द्वारका पुलिस सड़कों पर उतर गई है। जिसके तहत पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्ती भी बरत रही है और जरूरतमंदों की सेवा भी कर रही है। वहीं, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान सराहना का पात्र बनी दिल्ली पुलिस अब भी शांति, सेवा और न्याय के अपने ध्येय के अनुरूप काम कर रही है। इस संबंध्ध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका पुलिस सप्ताहांत कर्फ्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी थानों व पीकेट पर पुलिस पहले की तरह जरूरतमंदों की सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर रहेगी। वहीं, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। राजधानी के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त कर्फ्यू का सही ढंग से पालन कराने के लिए खुद इलाकों का जायजा ले रहे हैं। खासकर, ऐसी जगहों पर जहां भीड़भाड़ जुटने की संभावना होती है। मसलन, सब्जी मंडी और बाजारों पर पैनी नजर है। मंडी में जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि रविवार सुबह मंडी में भीड़भाड़ देखी गई, लेकिन ज्यादातर लोग नियमों का पालन कर रहे थे।
उन्होने बताया कि छोटी मंडियों को खुले स्थान पर खोलने को लेकर दूसरी एजेंसियों से बात की गई है। इन जगहों पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। राजधानी के सभी इलाके में पिकेट लगाकर पुलिस वहां से गुजरने वाले की जांच कर रही है।
भीड़भाड़ वाले जगहों पर लाउडस्पीकर से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों को मास्क लगाने सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। पुलिसकर्मी अपने थानों और चैकी को सैनिटाइज कर रहे हैं और अपने इलाके में रहने वाले लोगों को बीमारी से अवगत करा रहे हैं।
द्वारका जिला में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड कवच वाहन का शुभारंभ किया है, जो पूरे जिले में घूमकर लोगों को कोरोना से बचाव और नियमों की अवहेलना नहीं करने के लिए जागरूक कर रहा है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा