दरोगा की हत्या पर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दरोगा की हत्या पर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

-बोले- पुलिस का एनकाउंटर कर रहे सीएम नीतीश तक पहुंच रखने वाले शराब माफिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार के सीतामढ़ी में शराब माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, सीतामढ़ी में शराब तस्करों ने सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी है और एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके घर में सीधी पहुंच रखने वाले शराब माफिया में इतना दुःसाहस कहां से आया कि वो अब पुलिस का ही एनकाउंटर कर रहे हैं?
बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को शराब माफियाओं से मुठभेड़ में बिहार पुलिस के दारोगा की मौत हो गयी। जबकि एक चैकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन समेत दो गांवों में बुधवार को शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस पर जमकर गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में दारोगा दिनेश राम और एक चैकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ऐसे में आननफानन उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन दारोगा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, गोलीबारी में घायल हुए चैकीदार का इलाज चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox