बजट सत्र के चलते यूपी कैबिनेट का विस्तार टला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट सत्र के चलते यूपी कैबिनेट का विस्तार टला

-19 मार्च को योगी सरकार कर लेगी 4 साल पूरे, फिलहाल यूपी में बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर रहेगा जोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया गया है। हालांकि मंत्रीमंडल विस्तार में इस बार 5 से 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी थी। वहीं चार से पांच लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती थी। लेकिन अभी मंत्रीमंडल विस्तार नही होने से पंचायत चुनाव की तैयारियों पर सरकार का जोर रहने की संभावना है।
                       बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा. इस बार के नवनिर्वाचित एमएलसी में से भी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद किसी को मंत्री पद मिल सकता था. लेकिन बजट सत्र शुरू होने के चलते अब मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल नहीं होगा. इसके अलावा 20 से 28 फरवरी तक पंचायत चुनाव की तैयारियों में सरकार के मंत्री और पदाधिकारी जुटेंगे. वहीं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक बजट सत्र चलेगा.
                       आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार अपने 4 साल 19 मार्च को पूरे करने जा रही है. लेकिन इससे पहले योगी कैबिनेट का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होना था। दरअसल, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब पूर्व नौकरशाह और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी एके शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ली और फिर वह एमएलसी बन गए. उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
                  हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि अब जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो उसमें एक या दो नाम ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शामिल किया जा सकता है। वहीं इस कैबिनेट विस्तार में एक महिला को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox