नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने एक शख्स को 44 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी हरियाणा से लाकर दिल्ली में करता था अवैध देसी शराब की सप्लाई। पुलिस ने आरोपी की होंडा सिटी कार भी जब्त की।
द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस का ईआरवी टीम जब सुरखपुर गांव के पास गश्त कर रही थी तो उन्हे गांव की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन आरोपी कार रोकने की बजाये भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस ने उसका दो किलामीटर तक पीछा करते हुए उसे धर दबौचा है। पुलिस ने गाड़ी तलाशी में 44 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान विजय प1त्र महावीर निवासी जैन मंदिर वाली गली झाड़ौदा के रूप में हुई है। आरोपी बहादुरगढ़ से असली संतरा मसालेदार मार्का की देसी शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से दिल्ली में सप्लाई के ठिकानों का पता लगा रही है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा