कृषि विज्ञान केंद्र ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि विज्ञान केंद्र ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकास की कार्य सूची में सम्मिलित पोषण अभियान का शुभारम्भ कृषि विज्ञान केंद्र उजवा के तत्वाधान में आयोजित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साल 2022 तक देश में कुपोषण की गंभीर समस्या को कम करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र के अध्यक्ष डा. पी के गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। चूँकि फल-सब्जियां, सूक्ष्म पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं और अच्छे स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए इनका दैनिक आहार में इस्तेमाल होना अत्यंत आवश्यक है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञानं केंद्र द्वारा दिल्ली की परिनगरीय क्षेत्रों में विभिन्न पोषण संबंधित कार्यक्रमों जैसे पौष्टिकता युक्त पौधों का रोपण एवं वितरण, इन पौधों में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों की सम्पूर्ण जानकारी, इनसे बनने वाले पौष्टिक व्यंजन आदि की जानकारी कृषि विज्ञानं केंद्र परिसर, गावों की चैपाल, आँगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की माध्यम से की जाएगी। पोषण माह के दौरान कृषि विज्ञानं केंद्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोषक गृह वाटिका एवं छत पर बागवानी की स्थापना के लिए अभियान चला रहा है जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, सावर्जनिक स्थानों एवं घरों के पिछवाड़े आदि को शामिल किया जायेगा। इसी क्रम में आज 9 सितम्बर को कृषि विज्ञानं केंद्र परिसर में पौषण की लिए पौधे – विषय के अंतर्गत सहजन की उपयोगिता एवं रोपण विधि पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे गांव उजवा, समसपुर से आई महिलाओ को सहजन के पौष्टिक गुणो पर विस्तृत जानकारी दी व इसके रोपण के तरीके एवं देखभाल की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभगियों को सहजन की पौध का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञ राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox