नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद से संबद्ध वीर शाखा हिसार ने शुक्रवार को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ऋषि नगर में निःशुल्क मोतियाबिंद आप्रेशन कैंप का आयोजन किया। जिसमें 9 बुजुर्गों का निःशुल्क आप्रेशन किया गया।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए वीर शाखा हिसार के अध्यक्ष मदनलाल यादव ने बताया कि वीर शाखा समय-समय पर समाजसेवा से जुड़े कार्यों को करती रहती है। इसके सभी सदस्य समाजसेवा की भावना के तहत अपना योगदान देकर जनसेवा करते हैं। आज वीर शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आप्रेशन मेें 9 बुजुर्गों का आपे्रशन किया गया। जिनमे 7 लोगों का आप्रेशन सफल बताया जा रहा है। संस्था ने इसके लिए 21700 रूपये खर्च कर इस आयोजन का पूरा खर्चा वहन किया। आप्रेशन के बाद बुजुर्गों को रिफ्रेशमेंट भी दी गर्ह। इस कैंप में डी पी गर्ग, सी बी चैपड़ा, विकास लाहौरिया, अंकुर गोयल सीए, मांगेराम गुप्ता, सुरेन्द्र कुच्छल, डा. सुनिता सिरोही व डा. राहुल बंसल ने अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होने बताया कि उनकी संस्था संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व सम्पर्ण के तहत कार्य करती है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद