चीन में मिले अरूणाचल के लापता युवक, चीन ने की पुष्टि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन में मिले अरूणाचल के लापता युवक, चीन ने की पुष्टि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अरुणाचल प्रदेश से छह दिन पहले लापता हुए पांच भारतीय नागरिकों का पता चल गया है। पांचों चीन की सीमा में हैं। अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को बताया कि चीनी सेना ने पांचों नागरिकों के चीन की सीमा में होने की पुष्टि की है। 
रिजिजू ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सेना की ओर से भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया है। उन्हें पुष्टि की है कि अरुणाचल के लापता युना उनके पक्ष में पाए गए हैं। उन्हें वापस लाए जाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। ये युवा राज्य के अपर सुबांसिरी जिले से शुक्रवार को लापता हो गए थे। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इन नागरिकों का चीनी सेना ने अपहरण किया है। इससे पहले सोमवार को चीन ने पांचों भारतीयों के अपहरण की जानकारी देने से इनकार किया था। चीन ने कहा था कि उसे इस बारे में भारतीय सेना की ओर से संदेश भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं है। 
गांव वालों के अनुसार ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। इन युवकों के अगवा होने के मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन (भारत-चीन सीमा रेखा) से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox