प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, 9 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, 9 लोगों की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/प्रतापगढ़/यूपी/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित पराग नगर में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि गैस कटर से काटकर कर मृतकों के शवों को निकलना पड़ा। मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जिनमें पांच पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, जिसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। जानकारी मिली है कि यह सभी लोग स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है बेटी की सगाई के लिए लौट रहे थे घर

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox