उदयपुर/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजस्थान का उदयपुर सिटी एक बार फिर चर्चा में है। वैसे तो यहां रॉयल फैमिली की शादियां होती ही रहती है। लेकिन इस बार मशहूर एक्टर व निर्देशक आमिर खान की बेटी आइरा खान की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग होने जा रही है। इस शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाऐं चल रही थी लेकिन अब सब कुछ तय हो गया है और शादी की डेट से लेकर डेस्टिनेशन का भी खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि आइरा खान की शादी उसके मंगेतर नूपूर शिखरे से 8 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर शहर के फेमस होटल ताज अरावली में होने जा रही है। इसके लिए होटल के 176 कमरे बुक किये गये है। जिसमें करीब 250 मेहमान शामिल होने की संभावना है। शादी का रिसेप्शन मुंबई में 13 जनवरी को किया जाएगा जिसमें देशभर से करीब 700 मेहमानों को निमंत्रित किया गया है। बता दें कि आइरा-नूपूर 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके है।

गौरतलब है कि आइरा और नूपूर ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। शादी के लिए नूपुर शिखरे दौड़ते हुए वेडिंग वेन्यू तक पहुंचे थे। साथ में बारात भी दौड़ते हुए ही पहुंची थी। रजिस्टर्ड मैरिज के लिए जहां आइरा ने जहां चप्पल और हैरम पैंट पहनी थी, वहीं नूपुर शिखरे ने शॉर्ट्स और बनियान पहनी। वहीं आमिर खान शेरवानी में नजर आए थे। इस रजिस्टर्ड मैरिज में मुकेश अंबानी और परिवार भी शामिल हुआ था।
8 जनवरी को उदयपुर के ताज अरावली होटल में शादी
अब 8 जनवरी को उदयपुर के ताज अरावली होटल में आइरा और नूपुर की शादी होगी। 7 जनवरी से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सारे फंक्शन 10 जनवरी तक चलेंगे। उधर, सारी तैयारियां देखने और पूरी व्यवस्था के लिए आमिर खान 5 जनवरी को उदयपुर पहुंचेंगे।

176 कमरा बुक किए गए होटल में
आमिर ने बेटी आइरा की इस रॉयल शादी के लिए होटल ताज अरावली में 176 कमरे बुक किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस शादी में कई हाई प्रोफाइल लोग हिस्सा लेंगे। संभावना है कि शादी में करीब 250 मेहमान शामिल हो सकते हैं।
दौड़ती बारात, ढोल की थाप पर मां संग डांस, आइरा खान और नूपुर शखिरे की अनूठी शादी
पिछले काफी दिनों से आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी की चर्चा चल रही थी। आमिर भी लाडली के हाथ पीले करने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में बिजी थे। 3 जनवरी को आइरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी रजिस्टर करवा ली। लेकिन इस रजिस्टर्ड शादी में दूल्हे राजा नूपुर शिखरे को देख हर कोई हैरान रह गया। वह जिस तरह 8 किलोमीटर की मैराथन रेस दौड़ते हुए वेडिंग वेन्यू पहुंचे और फिर शॉर्ट्स-बनियान में निकाह किया, उसने सबके होश उड़ा दिए। नूपुर शिखरे काले रंग की बनियान और शॉर्ट्स में शादी के लिए पहुंचे थे। साथ में बारात भी दौड़ती हुई गई।
कौन है आइरा खान के दूल्हे राजा नूपुर शिखरे
नूपुर शिखरे फिटनेस ट्रेनर हैं। वह बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स को ट्रेनिंग दी है, जिसमें ससुर आमिर खान भी शामिल हैं। आइरा खान भी फिटनेस ट्रेनिंग के लिए नूपुर के पास गई थीं। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद यह मुलाकात उनकी नजदीकी में बढ़ गई।
शादी में होगी ’नो गिफ्ट पॉलिसी’
आमिर ने बेटी आइरा की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए ’नो गिफ्ट पॉलिसी’ रखी है। यानी शादी में जो भी मेहमान आएंगे, वो दूल्हा और दुल्हन के लिए किसी तरह का कोई गिफ्ट नहीं लाएंगे। वो गिफ्ट की जगह कपल को अच्छी विश देंगे। वहीं 13 जनवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। उदयपुर में होने वाली यह रॉयल वेडिंग इस साल की पहली रॉयल शादी है। बता दें कि 22 दिसंबर 2023 को यहां हरियाणा के बीजेपी विधायक भव्य विश्नोई और राजस्थान की निवासी आईएएस अधिकारी परी विश्नोई की रॉयल वेडिंग हुई थी।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी