76 दिन बाद दिल्ली ने ली राहत की सांस, मौत का आंकड़ा रहा सबसे कम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

76 दिन बाद दिल्ली ने ली राहत की सांस, मौत का आंकड़ा रहा सबसे कम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना से जूझ रही दिल्ली को आखिर उसके प्रयासों के बाद 76 दिन बाद मौत का आंकड़ा सबसे कम होने से काफी राहत की सांस मिली है। राजधानी में बुधवार को 76 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा सबसे कम रहा। बीते 24 घंटे में संक्रमण से सिर्फ 11 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 20 मई को 10 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद यह संख्या सबसे कम है। दिल्ली में अब तक कुल मौतें 4044 हो गई हैं।
दिल्ली में अब तक कोरोना से 1,40,232 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,26,116 लोग ठीक हो गए हैं। यानी, रिकवरी दर लगभग 90 फीसदी हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1076 नए मरीज मिले। विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 890 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कोविड अस्पतालों में इस समय 13,578 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 10,583 बेड खाली हैं। इस समय 5227 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 57,888 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 10,99,882 हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 16,785 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 11915 एंटीजन किट से और 4870 आरटी-पीसीआर जांच हुई। इनमें 1076 पॉजिटिव मिले। इस हिसाब से संक्रमण दर 6.4 फीसदी रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox