नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नजफगढ़ नाले से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। आरोपी के पास से 61 ग्राम परिष्कृत एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान कपिल डागर के रूप में की गई है जो नजफगढ़ के झड़ौदा कलां गांव का रहने वाला है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की काला जठेड़ी गैंग का एक बदमाश कार से ड्रग्स लेकर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर नवीन कुमार की देखरेख में एसआई तरुण कुमार ,बहादुर सिंह, बिजेन्दर, एएसआई करतार, हेड कांस्टेबल देव कुमार, कुलदीप, जगदीश, नागेंदर, विकास, कुलभूषण और कांस्टेबल रवि की टीम बनाई गई। पुलिस ने नजफगढ़ नाले के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिग्थ परिस्थिति में एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह उन्हें चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दुरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद पाउडर मिला जिसकी जांच करने पर पता चला की वह परिष्कृत एम्फेटामाइन ड्रग्स है। पुलिस ने ड्रग्स की मात्रा 61 ग्राम बताई है। पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी काला जठेड़ी गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसने मोहन गार्डन में अपने साथी सुधीर के साथ मिलकर एक शख्श को मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर इसके साथी सुधीर की तलाश कर रही है। साथ पुलिस इस मामले में सारे सोर्स भी पता करने की कोशिश कर रही है।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार