‘28 मार्च को अदालत में अरविंद….’ सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘28 मार्च को अदालत में अरविंद….’ सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा!

मानसी शर्मा / –  आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?।

सुनीत केजरीवाल कहा कि अरविंद जी ने मुझसे कहा इस शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अरविंद जी ने कहा है कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे। अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।

मुझे अपने आस पास ही महसूस करोगे- सुनीता केजरीवाल  

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवालजी बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना।उन्होंने कहा है, मेरा शरीर Jail में है, लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस पास ही महसूस करोगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox