20 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

20 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार

-दिल्ली को नशामुक्त बनाने की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  राजधानी दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम” के तहत द्वारका जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर और हेरोइन सप्लाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 123 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 52 हजार 830 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जिसे नशे की बिक्री से कमाया गया धन माना जा रहा है।

“नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत कार्रवाई
द्वारका जिला पुलिस द्वारा हाल ही में शुरू किए गए “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने का फैसला किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के इलाकों को नशे के जाल से मुक्त कर युवाओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल देना है।

इसी अभियान के तहत द्वारका जिला पुलिस लगातार उन लोगों पर नजर रख रही थी जो पहले भी एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार हो चुके थे और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशे का कारोबार शुरू कर चुके थे।

जमानत पर बाहर आया आरोपी फिर शुरू कर बैठा हेरोइन का धंधा
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नदीम नामक युवक, जो दिसंबर 2025 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था, उसने दोबारा हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तम नगर के हस्तसाल विहार इलाके में पूजा उर्फ बरखा नाम की महिला को नशे की खेप देने आने वाला है।

सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जाल बिछाया और हस्तसाल विहार स्थित एक मकान पर छापा मारकर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला आरोपी पूजा उर्फ बरखा के पास से 56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि नदीम के कब्जे से 67 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों के पास से कुल 123 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।

गरीब तबके के लोगों को बनाया जा रहा था निशाना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की इस खेप को कम आय वर्ग के लोगों तक पहुंचाते थे। मजदूर, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, ई-रिक्शा चालक और दैनिक मजदूरी करने वाले लोग इनके मुख्य ग्राहक थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी जानबूझकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नशे की लत में धकेल रहे थे ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके।

महिला आरोपी का पति भी तिहाड़ जेल में बंद
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार महिला पूजा उर्फ बरखा का पति पहले से ही एक डकैती के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं आरोपी नदीम पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस ने नकदी और नेटवर्क की जांच शुरू की
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52,830 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम हेरोइन बेचकर कमाई गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, नशे की खेप कहां से लाई जाती थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox