1400 साल पुराना गांव पालम में पेयजल को तरसे लोग, सीवर से भी परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1400 साल पुराना गांव पालम में पेयजल को तरसे लोग, सीवर से भी परेशान

-नई पाइप डालने के बावजूद अभी तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया

नई दिल्ली/- 1400 साल पुराना गांव पालम के लोग आज भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। यही नहीं यहां के लोग बद से बदतर हालत में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। द्वारका सेक्टर सात स्थित जी ब्लॉक में सत्यनारायण मंदिर से जी 23 तक पानी की पाईप लाइन लगभग 100 मीटर 2022 में डाली गई थी जिसे मुख्य पाइप लाइन से आज तक तक नहीं जोड़ा गया। वही सत्यनारायण मंदिर के पास सीवर की एक पाइप जोड़ दिया जाए तो लोगों को स्थायी रूप से सीवर ओवरफ्लो से निजात मिल जाएगी।

पालमवासी आज भी पीने के पानी के इंतजार में बाट जोहते रहते हैं। डी 1/24 पालम एक्सटेंशन के सामने कई सालों पहले रोड कटिंग कर रोड को वैसे ही छोड़ दिया रोड न बनने से धूल मिट्टी से इतना प्रदूषण फैलता है जिससे बुजुर्गो एवम बच्चो को सांस लेना भी दुर्भर हो गया है। वहीं जी 93 पालम एक्सटेंशन सीवर ओवरफ्लो से सारे रास्ते गंदे पानी से भरे पड़े है, लोगो के घरों में सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। कई शिकायत के बावजूद जल बोर्ड के संबंधित अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे है।

इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी रणबीर सोलंकी एवम चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम ने कहा कि जहां दिल्ली को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने का दिल्ली सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही से लोग त्रस्त हैं। सोलंकी ने जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ज्ञापन दिया एवम मांग की हैं कि पालम के इस गंभीर समस्या को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए जिससे लोगो को इस नरकीय परिस्थितियों से छुटकारा मिल सके जिसके लिए भारती जी ने तत्काल ही गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को आदेश दिया इस पर तुरंत करवाई कर समस्या का समाधान करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox