नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- संसद के मॉनसून सत्र के चौथे हफ्ते की कार्यवाही के दौरान वायु प्रदूषण को लेकर लोकसभा में चर्चा हुई। भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण के कारण देश में लोगों की औसत आयु करीब 10 साल तक कम हो रही है और इसके नियंत्रण के लिए सरकार की रणनीति क्या है।
जवाब में पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायु प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार लगभग 130 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इन शहरों में सिटी एक्शन प्लान को संशोधित किया गया है और जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां जन भागीदारी के माध्यम से अधिक कार्रवाई की जा रही है।
जागरूकता और मिशन लाइफ
भूपेंद्र यादव ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत ‘सेव वाटर’, ‘सेव फूड’ और ‘सेव एनर्जी’ के साथ-साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत हर साल एक सप्ताह विशेष रूप से वायु प्रदूषण जागरूकता के लिए समर्पित किया जाता है।
विशेष पुरस्कार और एसओपी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम में विशेष प्रयास करने वाले नगर निकायों को विशेष पुरस्कार दिए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि पूरे देश में एलीफेंट रिजर्व तैयार किए जा रहे हैं और मैन-एनिमल कॉन्फ्लिक्ट व रेल हादसों को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी तैयार की गई है।


More Stories
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
23 मार्च को जंतर-मंतर पर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और परिवारों का धरना प्रस्तावित
नजफगढ़ MCD कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
नजफगढ़ मेट्रो: 1 मार्च से 16 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें