हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, ईरानी के राष्ट्रपति समेत सवारों की भी हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, ईरानी के राष्ट्रपति समेत सवारों की भी हुई मौत

-आखिर मृत्यु को की संख्या में कौन-कौन थे शामिल

ईरान/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में राष्ट्रपति रईसी समेत बाकी सभी की मौत हो गई।  बचाव टीमों से पता चल रहा है कि हेलीकॉप्टर का पूरा केबिन काफी क्षतिग्रस्त और जल गया है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में राष्ट्रपति रईसी की मौत हो गई। ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतर चुके हैं। काफिले के एक हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति रईसी के साथ विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन, पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती, तबरीज की शाही इमाम मोहम्मद अली अलहाशेम के साथ-साथ एक पायलट, को-पायलट, चालक दल प्रमुख, सुरक्षा प्रमुख और एक सुरक्षा गार्ड सवार थे।

जानें हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों के बारे में सबकुछ
इब्राहिम रईसी
– ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का जन्म 1960 में उत्तरी पूर्वी ईरान के मशहद शहर में हुआ था। सिर्फ 20 साल की उम्र में ही उन्हें तेहरान के करीब स्थित कराज का महा-अभियोजक नियुक्त कर दिया गया था। साल 1989 से 1994 के बीच रईसी, तेहरान के महा-अभियोजक रहे और इसके बाद 2004 से अगले एक दशक तक न्यायिक प्राधिकरण के डिप्टी चीफ रहे। वे जून 2021 में उदारवादी हसन रूहानी की जगह इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति चुने गए थे।

सैन अमीर-अब्दोल्लाहियन– साल 2021 में सैन अमीर अब्दोल्लाहियन ईरान के विदेश मंत्री बने। इससे पहले 2011 से 2016 तक वे अरब और अफ्रीकी मामलों के उप-विदेश मंत्री भी थे। वह 2007 में बगदाद में ईरान-इराक-अमेरिका त्रिपक्षीय बैठक में ईरानी वार्ता दल के प्रमुख थे।

मालेक रहमती- मालेक रहमती एक ईरानी राजनेता थे। उन्होंने अपनी मृत्यु तक पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर के तौर पर बने रहे। रहमती ने इसी साल जनवरी में अपना पदभार संभाला था।

मोहम्मद अली अलहाशेम– मोहम्मद अली अलहाशेम पूर्वी अज़रबैजान प्रांत में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि और  तबरीज में शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम भी थे।

पायलट ने हेलीकॉप्टर से खो दिया था नियंत्रण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में राष्ट्रपति रईसी समेत बाकी सभी की मौत हो गई।  बचाव टीमों से पता चल रहा है कि हेलीकॉप्टर का पूरा केबिन काफी क्षतिग्रस्त और जल गया है। बता दें कि यह घटना अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox