हिन्दू समाज ओम ध्वज के नीचे संगठित हो-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिन्दू समाज ओम ध्वज के नीचे संगठित हो-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

-आर्य समाज सेक्टर 33 नोएडा का वार्षिकोत्सव सोल्लास सम्पन्न -आर्य जन राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाये-ठाकुर विक्रम सिंह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ,आर्य समाज सेक्टर 33,नोएडा का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सोल्लास सम्पन्न हो गया । 11 कुंडीय यज्ञ डॉ. जयेन्द्र आचार्य जी के ब्रह्मत्व में संम्पन्न हुआ। प्रधान शैलेंन जगिया, मंत्री गायत्री मीना, कैप्टन अशोक गुलाटी ने संयोजन किया।

विशिष्ट अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि राष्ट्र की सब समस्याओं का समाधान मजबूत हिन्दू संघठन में ही निहित है। लालकिले पर तिरंगा झंडा भी तभी तक है जब हिन्दू बहुसंख्यक है। अल्पसंख्यक होते ही विचार व सोच बदलने से झंडा भी बदल जाता है। देश की आजादी में आर्य समाज ने सबसे अधिक भूमिका निभाई यदि राजनीति में प्रवेश करते तो कोई समस्या न होती। राजनीति सोच अलग होने से भरष्टाचार बड़ा है। जनसंख्या की समस्या भी बढ़ती जा रही है जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ जायेगा। आज राष्ट्र द्रोही स्वर बढ़ रहा है जिसे सख्ती से कुचलने की आवश्यकता है यह सब समाधान तभी संभव है जब जात पात, ऊंच नीच से ऊपर उठकर एक ओम ध्वज के संगठित हो।

राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि आर्य जनों को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए तभी स्वच्छ राजनीति व अच्छे कार्य हो सकेंगे। आचार्य भानुप्रकाश शास्त्री(बरेली) ने ओजस्वी गीतों से समा बांध दिया। डॉ जयेन्द्र आचार्य ने कुशल संचालन किया। शिक्षा विद डॉ. डी के गर्ग,डॉ. आनन्द कुमार,डॉ. वेदपाल, डॉ धर्मेन्द्र शास्त्री,विनय आर्य ने भी अपने विचार रखे। प्रधान शैलेंन जगिया ने आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से प्रवीन आर्य प्रदेश महामंत्री,उत्तर प्रदेश, रविन्द्र सेठ, मर्दुल अग्रवाल, डॉ मंगलसिंह आर्य, जवाहर भाटिया, राजकुमार भंडारी, आदर्श विश्नोई, लक्ष्मी सिन्हा, सुषमा गुगलानी, कविता आर्या आदि उपस्थित थे। गुरुकुल के बच्चों ने मधुर गीत व रोचक व्ययाम प्रदर्शन किए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox