हिचकियों से न हो परेशान, अपनाये ये तरीकें, मिलेगा तुरंत आराम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिचकियों से न हो परेशान, अपनाये ये तरीकें, मिलेगा तुरंत आराम

-शारीरिक व मानसिक हो सकती है हिचकी आने की वजह

हैल्थ डेस्क/- कभी-कभी अचानक हिचकी शुरू हो जाती है तो लोग कहते है कि उन्हे कोई अपना याद कर रहा है लेकिन जब यही हिचकी रूकने का नाम नही लेती तो लोग परेशान हो जाते है और इसको ठीक करने के नुस्खे अपनाते है। हालांकि अकसर हिचकी अपने आप भी ठीक हो जाती हैं। लेकिन जब 3 घंटे तक हिचकी ना रूके तो हम कुछ आसान उपाय है जिन्हे अपनाकर इसको ईलाज कर लेना चाहिए।
                यहां बता दें कि कई बार कुछ मसालेदार खाने, बहुत जल्दी खाने, शराब पीने और दूसरी चीजों से हिचकी आ सकती है। लेकिन कई बार ये अचानक से शुरू हो जाती हैं और हम कभी-कभी मजाक में कहते हैं कि यह इस बात का संकेत है कि कोई हमें याद कर रहा है या हमारे बारे में सोच रहा है। हालांकि हिचकी मूल रूप से डायाफ्राम के अनैच्छिक संकुचन के कारण होती है, एक मांसपेशी जो सांस लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और जो आपकी छाती को आपके पेट से अलग करती है। मेयोक्लिनिक के अनुसार, इस अनैच्छिक संकुचन के कारण आपके वोकल कॉर्ड बहुत ही संक्षिप्त रूप से बंद हो जाते हैं, जिससे हिचकी की आवाज पैदा आती है।
              अक्सर हिचकी आने पर पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी को सरप्राइज से पकड़ लें या किसी को डराने के लिए कहें तो हिचकी आना बंद हो सकती है। लेकिन जब कुछ भी काम ना करे तो आयुर्वेद तरीकों को अपना सकते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ नितिका कोहली द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताए कुछ घरेलू उपचार को फॉलो कर सकते हैं।

हिचकी से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके
– एक गिलास उबलता पानी लें और उसमें एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। 15 मिनट बाद पानी को छान लें और गुनगुना पानी पी लें।
-हिचकी से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच शक्कर लें और इसे धीरे-धीरे खाएं।
– थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर लें और उसमें सांस लें। काली मिर्च पाउडर को सांस लेने से व्यक्ति को छींक आ सकती है। छींकने से हिचकी बंद हो सकती है।
– बच्चों को हिचकी से तुरंत छुटकारा दिलाने के लिए 1 चम्मच मीठा दही दें।
– ताजा अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे धीरे-धीरे चबाएं।
– पानी को निगलने या गरारे करने से हिचकी बंद हो सकती है।
– सूर्य नमस्कार और प्राणायाम दो ऐसे योगासन हैं जो हिचकी से राहत दिलाने में काफी मददगार होते हैं।
इन तरीकों को अपनाकर हम हिचकी से छुटकारा पा सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox