नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में ई-टेंडरिंग का विरोध करने के लिए पंचकुला से चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे सरपंचों पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। दरअसल सरपंच बैरिकेडिंग तोड़कर चंडीगढ़ में घुसना चाह रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सरपंचों ने धक्का-मुक्की कर दी। इस पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ओएसडी भूपेश्वर दयाल को सरपंचों से बातचीत के लिए भेजा है।
बता दें कि ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों ने पंचायत मंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बुधवार को ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच मुख्यमंत्री खट्टर के आवास के घेराव के लिए जा रहे थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश भी की। लेकिन जब सरपंचों का विरोध प्रदर्शन राजनीति का अखाड़ा बनाता नजर आया तो पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए सरपंचों पर बल का प्रयोग किया। क्योंकि इस आंदोलन में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद भी सरपंचों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे।
बॉर्डर पर ही शुरू किया धरना
पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस के रोके जाने के बाद सरपंच वहीं धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह धरना तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगें मान ली जाएंगीं। उन्होंने ई-टेंडरिंग पर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया है।

सीएम के ओएसडी से बातचीत के पहले मांगों को लेकर चर्चा
धरने पर बैठे सरपंचों के साथ बातचीत के लिए सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल पहुंचेंगे। सरपंचों ने बताया कि हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर उनसे बात करेगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई जिसमें मांगों पर चर्चा की गई।
गांव देहात बचाओ दिया नाम
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रणबीर समैण ने इस आंदोलन को गांव देहात बचाओ आंदोलन नाम दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर प्रदेशभर के सरपंचों, ग्रामीणों व मनरेगा वर्करों से 1 मार्च को पंचकूला पहुंचने की अपील की थी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई सरकार की धक्काशाही के खिलाफ है। वह इस लड़ाई को मिलकर ही जीत पाएंगे।
पंचकूला ग्राउंड से किया कूच
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में इकट्ठा हुए जहां से बुधवार दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए सीएम आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े। हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई।
चंडीगढ़-पंचकूला पुलिस अलर्ट
सरपंचों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। सीमाओं पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी एक्टिव है, जिसके द्वारा हर पल की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हरियाणा ब्डव् तक दी जा रही है।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात