हरियाणा में पृथक अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में पृथक अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात

चंडीगढ़/-  अर्धसैनिक बलों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हरियाणा में पृथक अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन करने की मांग की गई है। इस संबंध में अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व माननीय सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर 27 दिसम्बर 2016 को हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेश जिसमें सैनिक कल्याण विभाग की नाम पट्टी बदल कर सैनिक/अर्धसैनिक कल्याण विभाग कर दिया गया, उपरोक्त कल्याण विभाग को सेना से अलग कर पृथक स्वतंत्र अर्धसैनिक कल्याण विभाग गठित करने को लेकर कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उपरोक्त जिला स्तर के कल्याण विभागों में सेना के कर्नल कप्तान सुबेदार हवलदार व अन्य सेनानी कार्यरत् हैं जिनके पास पैरामिलिट्री परिवारों का कोई लेखा जोखा नहीं है। 2 लाख अर्धसैनिक बलों के सेवारत सेवानिवृत्त व शहीद परिवारों के साथ उपरोक्त कल्याण विभाग धोखा है।

माननीय सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कहे अनुसार कि पैरामिलिट्री जवान हमारे दिल में रहते हैं और समस्त राष्ट्र जवानों द्वारा की जा रही सेवाओं का कर्जदार है साथ ही पैरामिलिट्री फोर्सेस जवानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार की आवाज संसद में उठाते रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा साहब ने डेलिगेशन मेम्बर्स को आश्वासन दिया कि हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो में पृथक अर्धसैनिक कल्याण विभाग का मुद्दा शामिल किया जाएगा। अन्य मांगों में हाउस/प्रापर्टी टैक्स में अर्धसैनिकों को छूट, रोहतक शहर में अर्धसैनिक शहीद सम्मान स्मारक की स्थापना व झज्जर जिले के पैरामिलिट्री परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीजीएचएस डिस्पेन्सरी खोलने की गुजारिश की गई। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox