हरियाणा के पलवल में पुलिस ने नीचता के सारे रिकार्ड तोड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने नीचता के सारे रिकार्ड तोड़े

-पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पंहुची महिला से गैंगरेप कर बेचा, कई दिनों तक बनाये रखा बंधक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पलवल/शिव कुमार यादव/– हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक महिला के साथ नीचता की सारी हदे पार करने के रिर्काड तोड़ दिये हैं। मामला पलवल के हसनपुर थाने का है जहां पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर व उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियों भी बनाया तथा इसके बाद उसे एक व्यक्ति को बेच दिया गया । जिसने भी सब इंस्पेक्टर की मौजूदगी में अपने साथी के साथ गैंगरेप किया। इस घटना को लेकर पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस अपनी साख बचाने में जुट गई है। हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि एक विवाहित महिला जो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी, वहां तैनात सब इंस्पेक्टर के साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे तीन दिनों तक एक घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, बाद में, आरोपियों ने उसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया और उसने भी यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में रविवार को हसनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नही की है।  
  अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी का फोन मिलने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे बचा लिया गया। पुलिस ने महिला को उसके परिवारवालों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला 23 जुलाई को हसनपुर पुलिस स्टेशन आई थी जहां उसकी मुलाकात आरोपी सब-इंस्पेक्टर शिव चरण से हुई थी, उसने महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
          शिव चरण ने उसे अपने साथी बल्ली के साथ पास के एक खेत में जाने के लिए मजबूर किया जहां निरंजन और भीम नाम के शख्स भी मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ’वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर, तीनों उसे पलवल में शांति नाम की महिला के घर ले गए, जहां उन्होंने उसे रात भर रखा और उसके साथ बलात्कार किया।’ बाद में उसे बिजेंद्र नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने अपने बहनोई गजेंद्र के साथ मिलकर सब-इंस्पेक्टर शिव चरण की मौजूदगी में उसके साथ बलात्कार किया।
             पुलिस का कहना है कि महिला को इंसाफ जरूर मिलेगा और पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही है। एक भी आरोपी को बख्सा नही जायेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox