हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के कैथल में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया है। ऐसा ही एक मामला शहर के जखोली अड्डा के पास से आया है। जहां कुछ बदमाशों ने एक शराब के ठेके पर अधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचा मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

कैथल शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तालाश में जुट गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox