हरियाणा का नाम एक फिर हुआ रोशन, करनाल के छात्र चुने गए NASA में सिटीजन साइंटिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा का नाम एक फिर हुआ रोशन, करनाल के छात्र चुने गए NASA में सिटीजन साइंटिस्ट

मानसी शर्मा /- हरियाणा के छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल,अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने करनाल के स्कूली छात्रों को सिटीजन साइंटिस्ट चुना है। छात्रों के ग्रुप ने अंतरिक्ष में आठ क्षुद्र ग्रहों की खोज करने में सफलता हासिल की है। वहीं धरती से टकराने की आशंका के चलते नासा ने क्षुद्र ग्रहों की खोज को बेहद महत्वपूर्ण माना है।एडीसी वैशाली शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया।

सफलता पर उत्साहित छात्र

 नासा द्वारा चुने गए सिटीजन साइंटिस्ट आगे भी रिसर्च करेगे। खोजे गए 8 क्षुद्र ग्रहों का नामकरण भी नासा छात्रों के नाम और भारत से जोड़कर करेगा। वही इस रिसर्च में शामिल छात्र और स्कूल प्रबंधन इस सफलता पर उत्साहित है। छात्रों की ये खोज एस्ट्रॉयड की पृथ्वी से टक्कर को रोकने और उनकी दिशा बदलने में नासा को अहम मदद देगी।

रिसर्च में करेंगे मदद

 बता दें, करनाल के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के 86 छात्रों के ग्रुप ने अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के सहयोग से रिसर्च का कार्य करते हुए अंतरिक्ष में आठ नए क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। खोजे गए क्षुद्र ग्रह ब्रह्माण्ड में पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे है। आशंका है कि भविष्य में ये ग्रह पृथ्वी से टकरा सकते है। ऐसे में पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे इस खतरे को देखते हुए नासा ने छात्रों की खोज को बेहद महत्वपूर्ण माना है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox