हमास ने 4 इजरायली महिला को किया रिहा, सीजफायर समझौते के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेंगे PM नेतन्याहू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमास ने 4 इजरायली महिला को किया रिहा, सीजफायर समझौते के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेंगे PM नेतन्याहू

मानसी शर्मा/- युद्ध विराम समझौते के तहत आज शनिवार को हमास ने चार इजरायली महिला सैनिकों को रेड क्रॉस यानी इजराइल को सौंप दिया है। यह युद्ध विराम समझौते के तहत हमास की ओर से इजराइली बंधकों की दूसरी रिहाई है। इनके बदले में इस्राइल द्वारा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। बता दें, पहले चरण में तीन इस्राइली बंधकों को छोड़ा गया था। जिनके बदले में 90फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। अब चार बंधकों के बदले में इस्राइल 200फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

बता दें, इनमें से 120कैदी ऐसे हैं, जो इस्राइली नागरिकों पर घातक हमले के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। कौन है रिहा की गईं 4इजरायली महिलाएं? बताया जा रहा है कि रिहा की गईं चारों इस्राइली महिला सैनिकों का हमास ने 7अक्टूबर, 2023के हमले के दौरान अपहरण कर लिया गया था। इन चारों को गाजा की सीमा के पास नाहल ओज बेस से पकड़ा गया था। अपहरण की गई सभी महिला सैनिक सीमा पर खतरों की निगरानी करने वाली लुकआउट इकाई में काम करती थीं। इस इकाई की पांचवीं महिला सैनिक, अगम बर्जर (20वर्षीय) का भी अपहरण किया गया था, लेकिन अभी रिहा किए गए लोगों में उसका नाम शामिल नहीं है। 19जनवरी रविवार से शुरू हुए युद्ध विराम समझौते का मकसद गाजा पट्टी में इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच अब तक के सबसे भीषण और विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है।

PM नेतन्याहू ने क्या की थी घोषणा? बता दें, इजरायल ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी सेना युद्धविराम समझौते के 60 दिन के भीतर दक्षिणी लेबनान से पूरी तरह वापसी नहीं करेगी। देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि इजरायल 26 जनवरी को यह अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां अपनी सेना रखेगा। बताया जा रहा है कि यह निर्णय 27 नवंबर 2024 को हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद लिया गया है। जिसमें कहा गया था कि इजरायल को 60 दिन के भीतर अपनी सेना को लेबनान से पूरी तरह से वापस ले लेना चाहिए। यह समय सीमा रविवार को समाप्त हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox