नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले की छावला थाना पुलिस ने एक हथियारबंद वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कुतुब विहार इलाके में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, दो ज़िंदा कारतूस, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
जांच और पुलिस की कार्रवाई
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 21अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली है, कुछ हथियारबंद युवक कुतुब विहार के हनुमान चौक के पास किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना छावला की पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और तीन आरोपियों शादिक, मंगा उर्फ मंगी और साहिल को चोरी की KTM ड्यूक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए गिरफ्तार किया।
खुलासा और बरामदगी
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अमेरिकी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद कुछ हथियारबंद युवक कुतुब विहार के हनुमान चौक के पास किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना छावला की पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और तीन आरोपियों शादिक, मंगा उर्फ मंगी और साहिल को चोरी की KTM ड्यूक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अमेरिकी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किये गये।
आदतन अपराधी
गिरफ्तार आरोपी शादिक और मंगा उर्फ मंगी हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। इन पर कम से कम 5 मोटर वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का रिकॉर्ड दर्ज है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी