स्कूटी सवार बदमाशों ने चलाई गोली, नाबालिग समेत दो घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्कूटी सवार बदमाशों ने चलाई गोली, नाबालिग समेत दो घायल

-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वेलकम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात में पीड़ित युवक के पैर में गोली लगी है। फायरिंग के दौरान एक अन्य राहगीर नाबालिग भी चपेट में आ गया। दोनों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अरमान परिवार के साथ कबीर नगर में रहते है रात के समय वह टहलने के लिए निकला था। नाला रोड से होते हुए कबीर श्मशान घाट के पास पहुंचा। इसी दौरान कर्दमपुरी की तरफ से एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। एक लड़का जोर से चिल्लाकर बोला ऐ अल्ताफ तुझे नहीं छोड़ेंगे। पिस्टल निकालकर गोली चलाने लगे। एक गोली अरमान के घुटने के नीचे पैर में लगी, जबकि एक गोली वहां करीब ही खड़े एक दूसरे लड़के के पैर में लग गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox