सेना पर आतंकी हमला, 6 जवानों की मौत, कई गंभीर घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेना पर आतंकी हमला, 6 जवानों की मौत, कई गंभीर घायल

मानसी शर्मा /-    पाकिस्तानी सेना पाकिस्तान में ही रहकर महफूज नहीं हैं। उन पर आए दिन हमला हो रहा है। शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ। इस हमले में 6जवानों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।पाकिस्तानी सेना पर दहशतगर्दों का हमला थमने का नहीं ले रहा है। जून के महीने से लगभर हर महीने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला कर रहे हैं। हर हमले में कई जवानों की जान चली जाती है और कई घायल हो जाते हैं।

22 अगस्त की घटना में 11 जवानों की मौत

इसके पहले दहशतगर्दों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22अगस्त को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया। जिसमें कम से कम 11जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। लाहौर से करीब 400किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया था।। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि कि दहशतगर्दों ने उन पर रॉकेट से हमला कर दिया।हमले में कम से कम 11पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

9 जून को 7 जवानों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले में 7 सैनिकों की मौत हो गई। सैनिकों के मौत की खबर पर बौखलाए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बौखलाते हुए आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया। रविवार को लक्की मरवत जिले के सरबंद पोस्ट कच्ची कमर की ओर जा रहे सुरक्षाकर्मियों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इसमें एक कैप्टन समेत समेत सात सैनिकों की मौत हो गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox