नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चिंतलनार/सुकमा/शिव कुमार यादव/- छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बढ़ते जनादेश से घबराई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अब अमित जोगी को रोकने के लिए प्रशासनिक हत्थकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमित जोगी ने कहा कि मुझे सुरक्षा का हवाला देकर िंचंतलनार (सुकमा) जाने से रोकने के लिए सुकमा जिला अधीक्षक की तरफ से एक पत्र मिला था कि मैं चिंतलनार ना जाऊं लेकिन मैं बता दूं की मै चिंतलनार पंहुच चुका हूं। सरकार मेरी चिंता ना करें मैं अपनो के बीच हूं।

उन्होने कहा कि जिस पत्र के माध्यम से सुरक्षा का हवाला देकर सरकार मुझे रोकना चाहती थी तो मैं बता दूं कि नक्सलियों के डर से अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों को चिंतलनार नही जाने की मुझे सूचना दी गयी है। लेकिन मैं अतिमहत्वपूर्ण नही हूँ, बस्तर-सुकमा का विकास मेरे लिये अति महत्वपूर्ण है। चिंतलनार जाने से रोकना मेरे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। मैं चिंतलनार पंहुच चुका हूं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मुझे रोके जाने की लाख कोशिशों के बाद भी अंततः मैं चिंतलनार पहुंच गया हूँ। चिंतलनार पंहुचने पर ग्रामीणों ने बस्तर के पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और उनके साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा भी की। इस मौके पर अमित जोगी ने ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि वह उनके अपने और उनकी हर परेशानी व समस्या के लिए वह सरकार से टकराने को तैयार हैं। मेरा जीवन आपके लिए समर्पित है।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो