सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें

-भर्ती के तहत पदों का विवरण

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सुप्रीम कोर्ट वैकेंसी 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपनी रजिस्ट्री में कई अहम पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। विज्ञापन संख्या F.6/RC-2025 के तहत कुल 22 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जहां सैलरी लेवल 8 से 12 तक है और बेसिक पे ₹47,600 से ₹78,800 तक मिल सकती है। आवेदन प्रक्रिया आज 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8मार्च 2026 है।

भर्ती के तहत पदों का विवरण
असिस्टेंट एडिटर: 5 पद (UR कैटेगरी में)

असिस्टेंट डायरेक्टर: 1 पद

सीनियर कोर्ट असिस्टेंट: 2 पद

असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 14 पद (आरक्षित श्रेणियों सहित)
कुल 22 पदों में से अधिकतर असिस्टेंट लाइब्रेरियन के हैं। सैलरी पे लेवल के अनुसार होगी – असिस्टेंट एडिटर के लिए लेवल 12 (बेसिक ₹78,800), जबकि अन्य पदों में लेवल 8 से 11 तक (₹47,600से शुरू)। इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य भत्ते मिलेंगे, जो सरकारी नियमों के अनुसार तय होते हैं।

योग्यता और आयु सीमा
1. पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। असिस्टेंट एडिटर के लिए मास्टर्स डिग्री या संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री/डिप्लोमा और अनुभव चाहिए। असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए म्यूजियम/एडमिनिस्ट्रेटिव बैकग्राउंड फायदेमंद होगा।

2. आयु सीमाआमतौर पर 30 से 40 वर्ष तक (पदानुसार), जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट (कुछ पदों के लिए) और इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं।

2. ‘Recruitments’ सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।

3. आवेदन शुल्क पद और कैटेगरी के अनुसार अलग होगा (आरक्षित वर्गों को छूट संभव)।

4. आवेदन 23 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox