नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- 200 करोड़ की ठगी मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर चिट्ठी बम फोड़ा है। इस बार उसने चिट्ठी लिpखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर स्टेशनरी घोटाले का आरोप लगाया है। अपने वकील के जरिए मीडिया को भेजे पत्र में सुकेश ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।
सुकेश ने चिट्ठी के जरीये अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में घोटाला करने का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया है कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 फीसदी ज्यादा में देने के लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया।
सुकेश ने लिखा है कि केजरीवाल उसे ठग कहते हैं, लेकिन वह सबसे बड़े घोटालेबाज हैं। उसने अलग-अलग अनुबंध के जरिये केजरीवाल पर एक हजार करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि टैबलेट उसके जरिये एक चाइनीज कंपनी से खरीदे जा रहे थे, लेकिन दूसरी कंपनी ने 20 फीसदी ज्यादा कमीशन देने का लालच दिया तो केजरीवाल सरकार ने टेंडर मुझे न देकर किसी दूसरे को देने का फैसला कर लिया था।
सुकेश ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने उसे पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए कहा था। उसने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने छह साल पहले उसके जन्मदिन पर शोले के मशहूर गीत ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे समर्पित किया था। साथ ही उसे मध्य पूर्व के देशों और दक्षिण भारत से फंड जुटाने के लिए कहा था।


More Stories
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार
भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन
प्रधानमंत्री ने बनाया नया रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बने