सीआईए रेवाड़ी ने कैंटर में पकड़ी 464 पेटी अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीआईए रेवाड़ी ने कैंटर में पकड़ी 464 पेटी अवैध शराब

धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/-  सीआईए रेवाड़ी ने शहर के प्रजापत चौक पर अवैध तौर पर लाई जा रही शराब से भरे कैंटर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ इस वाहन को जब्त कर लिया है, जिसमें 464 पेटी शराब की बरामद की गई। इस वाहन के चालक की पहचान भिवानी के खरक कलां निवासी रतन सिंह के रूप में हुई। सीआईए रेवाड़ी ने आरोपी चालक और इस वाहन को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध रूप से देसी शराब भरकर बहादुरगढ़ से रेवाड़ी लाई जा रही है। हुडा बाइपास स्थित प्रजापत चौक पर नाकाबंदी करके इस वाहन को पकड़ लिया। चालक से उक्त शराब की खरीद और इसको दूसरी जगह ले जाने सम्बन्धी कागज मांगे, जिनको वह पेश नहीं कर पाया। कैंटर में 464 पेटी शराब की भरी हुई थी। सिटी पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox