सावधान! बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा खाली..ये है डिटेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान! बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा खाली..ये है डिटेल

मानसी शर्मा / –  बिना ओटीपी बैंक अकाउंट खाली हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय  की तरफ से साइबर सिक्योरिटी  पर चिंता जाहिर करते हुए नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बिना ओटीपी  बैंक अकाउंट खाली करने को लेकर अलर्ट  जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे लोगों के साथ होने वाले क्राइम  को अंजाम दिया जाता है।
 भारत सरकार  की तरफ से साइबर क्राइम को रोकने के लिए नए कदम उठाए जाते रहे हैं। अब एक बार फिर सरकार ने नया अलर्ट जारी किया है, इसमें लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित करने के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे लोगों के साथ होने वाले क्राइम को अंजाम दिया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए स्कैम का बिल्कुल नया तरीका पकड़ा है। इसमें बताया गया है कि यूजर्स का बैंक अकाउंट  बिल्कुल जीरो हो जाता है। कई केस में तो यूजर्स से ओटीपी तक भी नहीं मांगा जाता है। यानी बिना बताए ही लोगों के साथ ये धोखाधड़ी हो रही है। इसमें स्कैमर्स लोगों से हैकिंग से बचाने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वही इसे अंजाम दे रहे होते हैं।

 ये स्कैम करने का एक तरीका
अलर्ट की मानें तो इसमें लोगों से हैकिंग  से बचने के लिए एक नंबर भी दिया जाता है। इसमें कहा जाता है कि वह इस नंबर पर डायल  करें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो इससे उनका फोन बंद हो जाएगा। यानी फोन किसी काम का नहीं रहेगा। कई लोग इसे समझ नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये स्कैम  करने का ही एक तरीका होता है। *401#66524….45 (किसी भी नंबर) पर फोन करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

जानिए कैसे करें बचाव?
ऐसे स्कैम  से अगर आप भी खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऐसे किसी भी कॉल का जवाब नहीं देना है। क्योंकि फोन या सिम कार्ड हैक (Sim Card Hack) होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना फोन करके नहीं दी जाती है। कई केस में यूजर्स पर दबाव बनाकर उनके फोन में ऐप  तक भी डाउनलोड करवा ली जाती है। बता दें कि ये वीपीएन ऐप  होती है जो आपके फोन का सारा डेटा चोरी करती है। इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox