सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

-द्वारका जिले में 166 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 166 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्यवाही की काफी प्रशंसा की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का मकसद सार्वजनिक सड़कों व स्थानों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
                 इस मौके पर द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका में सभी पुलिस मंडलों में एसीपी की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। अकसर लोगों की शिकायत होती है कि कुछ लोग सार्वजनिक सड़कों व पार्कों व खुली जगहों पर शराब पीते है। जिनकी इस हरकत से आम आदमी खासकर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को काफी खतरा बना रहता है जिसे देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इस अभियान की सफलता के लिए पुलिस कर्मियों की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने  द्वारका जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। द्वारका जिला पुलिस द्वारा कुल 166 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। द्वारका जिला पुलिस ने निवासियों से सार्वजनिक जगहों पर शराब न पीने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox