नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- ठंड के मौसम में त्वचा का ड्राई होना और रूखापन आम समस्या बन जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजिंग रूटीन में बदलाव जरूरी है।
हल्के फेस वॉश की जगह क्रीम या क्लींज़र बेस्ड वॉश का उपयोग करें। स्नान के बाद तुरंत मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।
सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार हल्के स्क्रब का उपयोग करके डेड स्किन हटाने से त्वचा मुलायम रहती है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हरी सब्जियां और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार लेना त्वचा की चमक बनाए रखता है।
विशेषज्ञों ने बताया कि रात में हाइड्रेटिंग फेस ऑयल या सीरम लगाने से त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, घर के अंदर हीटर का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को ड्राय करता है, इसलिए ह्यूमिडिफ़ायर का उपयोग लाभकारी है।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा