सत्त के लिए दिल्ली के बाद अब केजरीवाल ने पंजाब में भी चली मुफ्त बिजली देने की चाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सत्त के लिए दिल्ली के बाद अब केजरीवाल ने पंजाब में भी चली मुफ्त बिजली देने की चाल

-हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, पुराने बिजली बिल माफ व 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का किया ऐलान
NM News CM kejriwal in Chandigarh

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब की सत्ता के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी बिजली मुफ्त देने की चाल चल दी है। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत मानी जा रही है। जिसे देखते हुए चंडीगढ़ में प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक लोकलुभावन वादा किया है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनी तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही। अब देखना यह है कि पंजाब की जनता केजरीवाल के इस ऐलान को कितनी गंभीरता से लेती है।
मुफ्त बिजली का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में लगभग सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है। पंजाब अपनी बिजली बनाता है. जितनी बिजली पंजाब को चाहिए उससे ज्यादा बनाता है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा महंगी बिजली पंजाब में क्यों मिलती है? दिल्ली में हम जरा सी भी बिजली नहीं बनाते, सारी बिजली खरीदते हैं। इसके बावजूद पूरे देश में लगभग सस्ती बिजली दिल्ली में है। पंजाब में बिजली कंपनियों में सरकारी सत्ता में गंदी सांठगांठ है, इसलिए पंजाब में बिजली महंगी है। इस सांठगांठ को खत्म करना है और पंजाब के लोगों को न्याय दिलाना है।
केजरीवाल ने कहा कि आज मैं तीन बड़ी घोषणाएं कर रहा हूं, आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। पंजाब के लगभग 70-80 प्रतिशत लोगों की बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। दूसरा बड़ा एलान, बहुत से लोगों के अनाप शनाप बिल आए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो इन सब लोगों के पुराने घरेलू बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी बड़ी बात कि पंजाब में बिजली सरप्लस में है लेकिन फिर भी कटौती होती है, हमारी सरकार 24 घंटे बिजली देगी.।
केजरीवाल ने मंच से कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप पूछोगे कि यह सब होगा, यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है, यह कैप्टन के वादे नहीं है। जिस दिन सरकार बनेगी, पहली कलम से पंजाब के अंदर तीन सौ यूनिट बिजली माफ कर दी जाएगी। पहली कलम से पुराने बिल माफ किए जाएंगे. लेकिन 24 घंटे बिजली देने में 3-4 साल का टाइम लगेगा क्योंकि हमें इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox