मानसी शर्मा/- पाकिस्तान से भागकर भारत आने वाली एक पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर के लिए मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। उसके प्रेमी सचिन को लेकर बयानबाजी करने वालीं मिथिलेश भाटी भी इन दिनों चर्चा में हैं। सचिन की पड़ोसी मिथिलेश भाटी नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं। सीमा-सचिन की प्रेम कहानी को जानकर उन्होंने इसका विरोध किया। सचिन और सीमा के बारे में भी बहुत कुछ कहा।

सीमा – सचिन के वकील एपी सिंह का कहना है कि मिथिलेश ने सचिन और सीमा के बारे में जो कुछ कहा, वह पूरी तरह से गलत था। वे मिथिलेश भाटी के खिलाफ लीगल एक्शन लेगें। उन्होंने कहा की सचिन को लप्पू और झींगुर बोलना बिल्कुल गलत है। इस प्रकार की टिप्पणी करके बॉडी शेमिंग करना अपराध है। उनका कहना है की वे जल्द ही इस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगें।
मिथिलेश का कहना कि सीमा गलत तरीके से भारत आई है और उसने सचिन अपने कब्जे में ले लिया है। मिथिलेश भाटी ने कहा, “पाव भर का सचिन है और पांच किलो की सीमा है। हाथ धर दिया तो दम निकल जाएगा। दूसरी बात यह है कि पाकिस्तान में एक कमरे में रहने वाली ऐसी बाहर निकली के तीन बॉर्डर पार कर गई। क्या पाकिस्तान में आदमी मर गए हैं, या वहां हैं नहीं?”


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई