संजू सैमसन के पिता ने धोनी-विराट पर लगाए गंभीर आरोप, रोहित और द्रविड़ भी निशाने पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संजू सैमसन के पिता ने धोनी-विराट पर लगाए गंभीर आरोप, रोहित और द्रविड़ भी निशाने पर

मानसी शर्मा /-  भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के पिता ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, एसएस धोनी और राहुल द्रविड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन चारों ने मिलकर मेरे बेटे का करियर बर्बाद कर दिया।

एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए सैमसन विश्वनाथ ने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, एसएस धोनी और राहुल द्रविड़ के कारण मेरे बेटे को 10 साल तक संघर्ष करना पड़ा। बता दें कि गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हुई है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप का थे हिस्सा

बता दें कि, इस साल खेले गए टी20 विश्व कप में संजू सैमसन भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। क्योंकि उन्होंने वार्म-अप मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद उनको श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था और उन्हें खेलने का भी मौका भी मिला था। फिलहाल संजू सैमसन साउथ अफ्रीका दौरे पर गए हुए हैं। जहां उन्होंने पहले ही मैच में शतक बनाया था।

संजू को मिली सलामी बलल्लेबाज की जिम्मेदारी

हाल ही संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से हुई बातचीत के बार में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दिलीप ट्रॉफी के समय सूर्या मेरे पास आए और कहा कि अगले सात मैचों में तुम ओपनिंग करोगे। परिणाम चाहे जो भी हो, तुम्हें इन सभी मैचों में मेरा पूरा सपोर्ट रहेगा। संजू सैमसन ने कहा कि अपने करियर में मुझे पहली बार स्पष्टता देखने को मिली। जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox