शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स मजबूत; निफ्टी 25,550 के करीब, इन स्टॉक्स में दिख सकता है दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स मजबूत; निफ्टी 25,550 के करीब, इन स्टॉक्स में दिख सकता है दम

-क्यों चढ़ रहा है बाजार?

करोबार/सिमरन मोरया/-  26 फरवरी 2026, सुबह 10:40बजे के आसपास भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स पिछले क्लोज (82,276) से करीब 250अंक ऊपर 82,526के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 25,550के आसपास घूम रहा है (पिछला क्लोज 25,482.50)। सुबह के सत्र में बाजार ने 200-300अंक की तेजी दिखाई, लेकिन कुछ भारी भरकम शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से थोड़ी नरमी आई। फिर भी निफ्टी 25,500के ऊपर टिका हुआ है।

क्यों चढ़ रहा है बाजार?
मुख्य वजह ग्लोबल सेंटिमेंट है। अमेरिकी चिपमेकर एनवीडिया के तगड़े तिमाही नतीजों (डेटा सेंटर सेगमेंट में भारी ग्रोथ) ने वॉल स्ट्रीट को ऊपर खींचा, जिसका असर एशियाई बाजारों और भारतीय आईटी सेक्टर पर पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले सत्र में नेट खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार सपोर्ट दे रहे हैं। आज सेंसेक्स-निफ्टी मंथली एक्सपायरी का दिन भी है, जिससे वोलेटिलिटी बढ़ सकती है। जियोपॉलिटिकल टेंशन (US-Iran) और ट्रंप टैरिफ की अनिश्चितता के बावजूद टेक ऑप्टिमिज्म हावी है।

आज इन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

टॉप गेनर्स –
टेक महिंद्रा (+1.53%)

एचसीएल टेक (+1.02%)

इनफोसिस (+0.88%)

श्रीराम फाइनेंस (+1.70%)

बजाज ऑटो, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई लाइफ, मैक्स हेल्थ

टॉप लूजर्स –
कोल इंडिया (-0.96%)

एसबीआई (-0.71%)

पावरग्रिड (-0.67%)

अदानी एंटरप्राइजेज (-0.57%)

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, टाटा स्टील

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox