विजय दशमी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विजय दशमी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

-बहादुरगढ़ में हास्य कवि कृष्णगोपाल विद्यार्थी की अध्यक्षता में कलमवीर विचार मंच ने किया आयोजन

बहादुरगढ़/- रावण का कद उठते-उठते, नौ फुट से 100 फुट तक बढ़ा है ।लेकिन राम पहले भी 6 फुट का था, और आज भी 6 फुट का खड़ा है।

यह कहना है जाने माने हास्य कवि डॉ. रसिक गुप्ता का, जो कलमवीर विचार मंच द्वारा कृष्ण कुंज में आयोजित कवि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मंजू शाक्य व के के राजस्थानी के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने भी काव्य पाठ किया।

गोष्ठी का शुभारंभ मंजू शाक्य द्वारा प्रस्तुत मुक्तकों से हुआ। उनकी ये पंक्तियां सर्वाधिक पसंद की गईं…कभी आदर्श रघुवर के ज़रा से भी निभाओगे,हृदय में जो समाहित है वो रावण कब जलाओगे ?दशानन का दहन करते रहो हर साल तुम लेकिन,भला मन के विकारों पर विजय किस रोज़ पाओगे ?

युवा हास्य कवि के के राजस्थानी ने भी कई चुटीली व्यंग्य रचनाएं सुनाई एक बानगी देखिए… रावण को देखकर दो नेता आपस में बात कर रहे थे,

यदि ये रावण हमारे दल में मिल जाये तो हमारा बल और बढ़ेगा। दूसरा वोला पूछ कर देखले चुनाव लडे़गा ?

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गीतकार विद्यार्थी ने अपनी एक कविता में रावण के माध्यम से अपने मन की बात कही…रावण बोला – राम जी ! इस पर करें विचार,किया सिया का अपहरण, दिया मुझे तो मार।दिया मुझे तो मार, आपके भक्त निराले,कई युगों से मुझको दुष्ट बताने वाले।नारी का अपमान रोज़ करते या सहते,चकित हूं मैं कि आप उन्हें कुछ भी नहीं कहते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox